कानपुर के गोविंद नगर वार्ड में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, इस दौरान वार्ड के विभिन्न स्थानों पर पार्षद नवीन पंडित के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अपने विचार प्रकट करते हुए बलिदानियों को नमन किया। गोविंद नगर नॉर्थ वार्ड में हर कोई देशभक्ति के रंगों में डूबा दिखाई दिया, अलग अलग स्थानों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया।
इस दौरान पार्षद नवीन पंडित ने देश के अमत बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के पावन यज्ञ में अपने प्राणों को आहूत करने वाले महान सपूतों की शहादत के कारण ही आज हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी स्थानीय निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को भी याद किया, जिन्होंने अपने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं।